BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्ण लॉकडाउन में भी कृषि उपकरण एवं खाद बीज की दुकान सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रहेंगी खुली

दुर्ग। किसानों को कृषि कार्य में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि उपकरण एवं खाद बीज की दुकानों को सुबह 9 से 12 बजे तक खोले जाने की अनुमति देने संबंधी आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्रों की और नगर पंचायतों की कृषि उपकरण और खाद बीज संबंधी दुकान इस समय कृषकों की सुविधा के लिए खुल सकेंगी।

Related Posts