BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम श्री स्कूल योजना के लिए यूपी, हरियाणा समेत 17 राज्यों ने भरी हामी: मोदी सरकार सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल का देगी दर्जा

फिलहाल करीब 2.72 लाख स्कूल इन मापदंडों के तहत शार्ट लिस्टिड किए गए हैं, दूर-दराज, ग्रामीण, पिछड़े इलाकों के स्कूली छात्रों को भी महानगरों के बड़े निजी स्कूलों की तर्ज पर इन पीएम श्री स्कूलों में सुविधाएं मिलेंगी…

नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, असम, गुजरात, कर्नाटक समेत 17 राज्यों ने पीएम श्री स्कूल (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना में शामिल होने के लिए लिखित हामी भर दी है। केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से हर ब्लॉक से दो सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा देने की चयन प्रक्रिया के लिए छह बिंदुओं का 153 अंकों का मापदंड तैयार किया है।

फिलहाल करीब 2.72 लाख स्कूल इन मापदंडों के तहत शार्ट लिस्टिड किए गए हैं। दूर-दराज, ग्रामीण, पिछड़े इलाकों के स्कूली छात्रों को भी महानगरों के बड़े निजी स्कूलों की तर्ज पर इन पीएम श्री स्कूलों में सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर आधारित अनिवार्य पाठ्यक्रम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, अच्छे ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक, लर्निंग आउटक्रम, वोकेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी। इन स्कूलों के छात्रों को विशेष तय दिनों में बिना बैग से स्कूल में आकर पढ़ाई का मौका भी मिलेगा।

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पीएम श्री स्कूल योजना के लिए सभी राज्यों को पत्र लिखा था। इसके बाद मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर, यूपी, समेत 17 राज्यों ने लिखित हामी भर दी है। जबकि अन्य राज्य शामिल होने की प्रक्रिया में हैं। हिमाचल में चुनाव आचार संहिता के कारण लिखित समझौता नहीं हो पाया है। इसमें राज्यों ने अनिवार्य लिखित सहमति दी है कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम और उसकी सिफारिशों के तहत पढ़ाई करवाएंगे।

छह सख्त मापदंड के बाद पीएम श्री का टैग स्कूल को आवेदन करने के लिए 10 बिंदुओं का मापदंड पूरा करना होगा। इसमें पक्का भवन, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, सुरक्षा मानक, शिक्षिकों की पूरी ट्रेनिंग, दिव्यांग जन छात्रों के लिए रैंप, खेलकूद, साफ पीने का पानी आदि होना जरूरी है। इसके बाद मंत्रालय द्वारा तैयार छह अन्य मापदंड के आधार पर चयन होगा, जिसमें पाठ्यक्रम, पढ़ाने का तरीका, टीचर ट्रेनिंग, लड़के-लड़कियों की संख्या, लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने पर महत्वपूर्ण काम, छात्र व अभिभावक संतुष्ट हैं या नहीं, मिड-डे मील, टीचर व प्रिंसिपल काम करते हैं या नहीं आदि है।

2.72 लाख स्कूलों को चयनित किया देशभर से करीब 2.72 लाख स्कूलों को चयनित किया है, जोकि दोनों प्रकार के मापदंड को पूरा करते हैं। आवेदन करने के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। चयनित स्कूलों के प्रिंसिपल और राज्यो को मैसेज के माध्यम से सूचना मिलेगी। हर चयनित स्कूल को अपने नाम के साथ पीएम श्री स्कूल का टैग लगाना अनिवार्य होगा। इसके बाद स्कूलों को इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब आदि के लिए फंडिग होगी।

Related Posts