Accuweather के मुताबिक भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, फैंस 20-20 ओवर का मैच देख पाएंगे…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 23 अक्टूबर को अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया था। नीदरलैंड को पहले मैच में बांग्लादेश से 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारतीय टीम पहले मैच में आखिरी गेंद पर मैच जीती थी, जिसके कारण प्वाइंट्स टेबल में टीम का नेट रन रेट ज्यादा नहीं है, ऐसे में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने उतरेगी।
ग्रुप 2 की बात करें तो बांग्लादेश बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर बना हुआ है। भारतीय टीम दो अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे एक-एक अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जो टीमें इन दोनों ग्रुप में शीर्ष 2 में शामिल होंगे, वो सीधे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। आइए IND vs NED मुकाबले की कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
भारत बनाम नीदरलैंड सुपर-12 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
India vs Netherlands मैच गुरुवार 27 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत बनाम नीदरलैंड सुपर-12 मैच किस समय शुरू होगा?
Ind vs NED Super 12 भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले 12 बजे होगा।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट: इनसाइडस्पोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। तेज गेंदबाजों को पिच पर सही लाइन और लेंथ पर हिट करना होगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर दो मैच लगातार खेले जाएंगे।















