BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022: ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, एक्सटेम्पोर और क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 मनाया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 06 नवम्बर, 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत (एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत)” है। इस अवसर पर सतर्कता विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, एक्सटेम्पोर और क्विज आदि का आयोजन किया जा रहा है। मैत्री बाग में स्कूली बच्चों हेतु ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 को सुबह 9.30 बजे किया गया है। 31 अक्टूबर 2022 को बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह तथा दोपहर 2.30 बजे क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है तथा इसी क्रम में निबंध व स्लोगन कॉम्पिटिशन का आयोजन डिजिटल मोड में किया गया है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 के तहत 04 नवम्बर, 2022 को इस्पात भवन के सभागार में सुबह 10 बजे एक्सटेम्पोर कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। 01 नवम्बर, 2022 को दोपहर 2.30 बजे पीजी नर्सिंग काॅलेज में तथा 04 नवम्बर, 2022 को बीआईटी, दुर्ग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 02 नवम्बर, 2022 को सुबह 10 बजे ईएमएसएस स्कूल, सेक्टर-7 में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इसी क्रम में 02 व 03 नवम्बर, 2022 को भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग में विक्रेताओं/ठेकेदारों/ग्राहकों के मध्य जागरूकता पैदा करने और शिकायत निवारण हेतु तथा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा को बढ़ावा देने के लिए इंट्रेक्षन सत्र का आयोजन किया गया है। 03 नवम्बर को नंदिनी खदान में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें निवासियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कला मंदिर में दिनांक 05 नवम्बर, 2022 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी कड़ी में 06 नवम्बर, 2022 को सुबह 7 बजे इस्पात भवन से इक्यूपमेंट चैक तक वाॅकथाॅन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts