भिलाई। दीपावली पर्व के दौरान दिनांक 22 अक्टूबर से जिले के बीआईटी कॉलेज से एन.एस.एस. एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुर्ग, साइंस कॉलेज दुर्ग के एन.सी.सी. के छात्र/छात्राओं के द्वारा दुर्ग, भिलाई शहर के विभिन्न चौक चौराहो में यातायात व्यवस्था हेतु एवं जवाहर मार्केट ,लिंक रोड, अकाश गंगा मार्केट ,दक्षिण गंगोत्री मार्केट एवं इंदिरा मार्केट दुर्ग क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था हेतु सहयोग लिया जा रहा है।
इन छात्र/छात्राओं के द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस दुर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लगन एवं मेहनत से कार्य किया जा रहा है साथ ही साथ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाया जा रहा है और निरंतर यातायात व्यवस्था बनाते हुए नो पार्किंग पर कार्रवाई की जा रही है।














