चरोदा। दिनाक 28/06/2005 को अपने साथी राजेश रात्रे आशीष, संदीप,कमलेश, बबुआ, धनुराम, रेशम लाल के साथ मिलकर राजू श्रीवास्तव के हत्या कर एवं उसके छोटे भाई संजू श्रीवास्तव को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाए थे। प्रार्थी गोपी लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर हत्या एवं हत्या के प्रयास के अपराध जीआरपी थाना भिलाई चौकी चरोदा में अपराध कायम किया गया था।
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा नाबालिक होने से किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग पेश किया गया था सन 2007 में गोविंद बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गया था जिस पर पुलगांव थाना में अपराध कायम किया गया है किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग से स्थाई वारंट जारी किया गया है।
मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर धर्मेंद्र सिंह के द्वारा वारंटी के तलाश 5000 रूपए का ईनाम घोषित किया गया है, धर्मेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशन पर तालाश हेतू मुखबिर लगाया गया था दीपावली त्यौहार में अपने गृह ग्राम कुरा थाना धरसीवा जिला रायपुर में आने की सूचना पर पकड़ा गया। चौकी प्रभारी चरोदा महेन्द्र प्रसाद आरक्षक विष्णु सुमन, प्रकाश सोनी,भगवानदास पुराना, गिरधर लहरे का विशेष योगदान रहा।
थाना: जीआरपी भिलाई चौकी चरोदा दिनांक 24.10.22
प्रकरण क्रमांक- 27/07, अपराध क्रमांक- 85/37/05 धारा-147,148,307,302 भादवि।
आरोपी – गोविंद दास पिता रतन दास उम्र 36 साल पता सतनामी पारा देवबलोदा चरोदा जिला दुर्ग वर्तमान पता ग्राम कुरा थाना धरसीवा जिला रायपुर।















