BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

दिवाली के दिन कारगिल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कहा- चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं…

23 साल पुरानी फोटो को देखर पीएम मोदी भावुक हुए, और सेना के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया…

नईदिल्ली (ए)। चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं…, दिवाली के अवसर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सोमवार को कारगिल, लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी ने देश के दुश्मनों को करारा संदेश दिया है। कहा कि साल 1999 के भारत-पाकिस्तान के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने आतंक के फन को कुचला था, और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं।

कहा कि पौराणिक काल से भारत ने कभी भी किसी युद्ध की शुरुआत नहीं कि, लेकिन हर युद्ध का अंत जरूर किया है। पीएम मोदी ने चीन या पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई भी देश भारत पर आक्रमण करता है, तो उसको इसके परिणाम के लिए तैयार होना होगा।

पीएम मोदी का कहना है कि भारत अब बदल चुका है, और वह किसी भी तरह का बाहरी आक्रमण बर्दाश्त नहीं करने वाला है। बॉर्डर पर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने दौरे से जवानों का मनोबल बढ़ाने की भरपूर कोशिश की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बॉर्डर पर तैनात जवान देश की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दिवाली के अवसर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सोमवार को कारगिल, लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी का कहना था कि उनके लिए वर्षों-वर्ष से उनका परिवार सेना के बहादुर जवान ही है। उनके अनुसर, दिवाली के मौके पर बॉर्डर पर तैनात देश के बहादुर जवानों से मिलकर दीपावली की मिठास और बढ़ जाती है।

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच भारत के बहादुर जवानों ने असीम सहास का परिचय दिया है। पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है, जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो। उनके अनुसार, दिवाली का अर्थ  है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के कारगिल युद्ध में भी भारत के रणबांकुरों ने आतंक का अंत किया था। उन्होंने कहा किज जिस तरह से देश के बहादुर जवान भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर एक मजबूत दीवार बनकर दुश्मनों के खिलाफ खड़े हैं, ठीक उसकी तरह भाजपा सरकार की भी भ्रष्टाचार पर प्रहार करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कहा कि हमसब मिलकर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाएंगे, ताकि आने वाले सालों में भारत की तरफ कोई आंख भी उठा कर न देख सके।  उनका कहना था कि एक राष्ट्र तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है।

यूक्रेन युद्ध के दौरान हमने देखा कि कैसे हमारा राष्ट्रीय ध्वज वहां फंसे हमारे नागरिकों के लिए एक ढाल बन गया। दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत अपने आंतरिक और बाहरी दुश्मनों के खिलाफ सफलता के साथ मोर्चा ले रहा है।

दुश्मनों को दिया करारा संदेश
पीएम मोदी ने बातों ही बातों में दुश्मन देशों को करारा संदेश देने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अब भारत बदल चुका है। देश ने हमेशा से ही युद्ध टालने की कोशिश की थी, लेकिन अगर कोई देश पर हमला करेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा। मोदी का साफतौरसे कहना था कि देश की सीमाओं पर बहादुर जवान चट्टान बनकर खड़े हैं।

23 साल पुरानी फोटो देख भावुक हुए पीएम मोदी
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कारगिल पहुंचे पीएम मोदी को सेना की ओर से उनकी 23 साल पुरानी फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई।  साल 1999 के भारत-पाकिस्तान के कारिगल युद्ध के दौरान पीएम मोदी भी कारिगल आए थे, और दुश्मनों से लोहा ले रहे जवानों का हौसला बढ़ाया था। 23 साल पुरानी फोटो को देखर पीएम मोदी भावुक हुए, और सेना के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।

बॉर्डर पर जवानों का मनोबल बढ़ाया
दिवासी के शुभ अवसर पर बॉर्डर पहुंचे पीएम मोदी  ने सीमा पर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने जवानों को देश का वीर सपूत कहते हुए कहा कि जवानों की बदौलत ही देश सुरक्षित है। जवानों की वजह से सभी भारतीय चैन की नींद सोता है। पीएम मोदी ने जवानों को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके परिवार की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहा है।

चीन बॉर्डर पर भी गरजे थे पीएम मोदी
पीएम मोदी तीन दिन पहले चीन बॉर्डर भी जमकर गरजे थे। शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने देश के आखिरी गांव ‘माणा’ में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा था कि देश अब सुरक्षित हाथों में है। चेताया था कि भारत पर हमला करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।

Related Posts