BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला आज: मेलबर्न में बारिश बन सकता है विलेन; देखिए दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग XI की सूची

Accuweather की माने तो मैदान पर आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, वहीं बारिश की संभावनाएं भी 40 प्रतिशतक के आसपास की है, मगर पिछले कई दिनों के मुकाबले बारिश की संभावनाएं काफी कम है…

नईदिल्ली (ए)। आज वो दिन आ ही गया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मुकाबले के जरिए दोनों टीमें अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी। दोनों टीमों पर वर्ल्ड कप जीतने के दबाव से अधिक आज के मुकाबले का दबाव होता है क्योंकि दोनों देशों की आवाम के साथ पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर होती है। पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी तो बाबर आजम की टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। यह लिमिटेड ओवर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत भी थी।

ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें पिछला हिसाब चुकता करने के साथ टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान तो नहीं किया मगर वह अपने उन 11 खिलाड़ियों को पहले ही चुन चुके हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ यह महामुकाबला खेलने वाले हैं। रोहित का कहना है कि वह आखिरी मिनटों में लिए गए फैसलों पर विश्वास नहीं रखते हैं। ऐसे में आज रोहित किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर सकते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है।

मगर मेलबर्न में खूब बारिश हुई है और पूरे समय बादल छाए रहे हैं। ऐसे में आज क्या बारिश भारत और पाकिस्तान के फैंस का दिल तोड़ेगी या मौसम साफ होगा और मैच पूरा होगा।Accuweather की माने तो मैदान पर आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, वहीं बारिश की संभावनाएं भी 40 प्रतिशतक के आसपास की है। मगर पिछले कई दिनों के मुकाबले बारिश की संभावनाएं काफी कम है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब मेलबर्न की बारिश को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वह छोटे मैच के लिए भी तैयार हैं।

बैटिंग ऑर्डर तो तय है- टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का बैटिंग ऑर्डर लगभग तय है, अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल नहीं होता तो टीम एक ही बैटिंग ऑर्डर के साथ सभी मैच खेलती हुई दिखाई दे सकती है। रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी का आजा करेंगे, वहीं मिडिल ऑर्डर का भार विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए संभालेंगे। हार्दिक पांड्या फीनिशर का रोल अदा करने के साथ नंबर 5 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत या दोनों- अब सवाल यह खड़ा होता है कि रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत किसे प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। पिछले मैचों के साथ वॉर्म अप मुकाबलों में जैसा देखा गया है उसके हिसाब से तो नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक ही खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रोहित बैटिंग मजबूत करने के लिए ऋषभ पंत को भी मौका दे सकते हैं। इसका मतलब यह है कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं। अगर पंत खेलते हैं तो वह लोअर बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पंत नंबर 5, हार्दिक नंबर 6 और दिनेश कार्तिक अपने फेवरेट रोल में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में भारत अपने बॉलिंग अटैक पर तीन तेज गेंदबाजों के साथ एक स्पिनर जोड़ सकता है।

कैसा होगा भारत का बॉलिंग अटैक- ऋषभ पंत के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से अक्षर पटेल को 8 नंबर पर खिलाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा क्योंकि भारतीय बैटिंग में पहली ही गहराई है। इस वजह से रोहित टीम में युजवेंद्र चहल के रूप में एकमात्र स्पिनर को मौका दे सकते हैं। वहीं तीन तेज गेंदबाजों में रोहित शर्मा को माथापच्ची करनी होगी।

जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हुए शमी ने मात्र एक ही वॉर्म अप मैच में बता दिया कि वह लय में है, वहीं अर्शदीप इस टीम के एकमात्र बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। ऐसे में तीसरे तेज गेंदबाज के लिए भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के बीच जंग देखने को मिल सकती है। यहां भी उम्मीद जताई जा रही है कि भुवनेश्वर कुमार के अनुभव के आगे हर्षल पटेल हार जाएंगे और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी

Related Posts