भिलाई चरोदा। मंगलवार दिनांक 18/10 /2022 को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर धर्मेन्द्र सिंह छावई के द्वारा जीआरपी चौकी चरोदा, थाना भिलाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दिवाली त्यौहार को देखते हुए थाना चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाएं रखने हेतु संघन पेट्रोलिंग करने हेतू चौकी प्रभारी एवम थाना प्रभारी को प्रतिबंधात्मक तथा लघु अधिनियम की कार्यावाही करने निर्देश दिये।














