BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख, कहा- उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति

रायपुर। विधायक मनोज मंडावी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है, आज उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया है, उन्होंने धमतरी के बठेना अस्पताल में अंतिम सांस ली है। भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधायक, मंत्री कवासी लखमा समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है। पहले भी मजोज मंडावी को अटैक आ चुका था, लेकिन आज जो अटैक आया उसने उनकी जान ही ले ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर: साल 1998– प्रथम बार म.प्र. विधान सभा के सदस्य निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस म.प्र. महासचिव, युवा कांग्रेस, म.प्र. 1998-2000 सदस्य, एस.सी. एस. टी. परिवहन आदिवासी मंत्रणा समिति मध्यप्रदेश शासन साल 2000 राज्यमंत्री गृह, जेल परिवहन, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, विधि विधायी आवास, विमानन अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद 2013 द्वितीय बार छ.ग. विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

2014-2015 सदस्य, विशेषाधिकार समिति, छ.ग. विधान सभा 2015-2016 सदस्य, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, छ.ग. विधान सभा 2017-2018 सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति, पत्र एवं संदर्भ समिति छ.ग. विधान 2018 तृतीय बार छ.ग. विधान सभा के सदस्य निर्वाचित 2018-2019 सदस्य, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति पटल पर रखे गये पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति, छ.ग. विधान सभा 2019-2020 सभापति प्राक्कलन समिति, छ.ग. विधान सभा 2019 से उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा 2020-21 विरोध आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा रुचि/अभिरूचि समाज सेवा, खेल, संगीत एवं आध्यात्मिक रही।

Related Posts