BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त अजय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का किया औचक निरीक्षण

भिलाई-03। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा, कार्यालय में  आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की औचक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक ली गई। औचक निरीक्षण एवं बैठक में विगत माह में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य टीम की गई गतिविधियों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन को परम कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से गरीब और मलीन बस्तीयों तक चिकित्सा सुविधा पहुँच रही है, आज जिसके कारण अनेक प्रकार की संक्रामक और मौसमी बिमारियों पर अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल हुई है।

दो कैंप के साथ 175 मरीजों का इलाज 27 टेस्ट 135 मरीजों को मुफ्त में दवाई दी गई तथा निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 1130 कैम्प, 86448 मरीज़, जिसमें 17353 मरीज़ों का लैब जाँच एवं 68847 मरीज़ों को मुफ्त दवाई प्रदान की जा चुकी है। इस दौरान MMU दल ने कार्य के दौरान हो रही कुछ समस्याओं के संबंध में आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को अवगत कराया। जिसपर उनके द्वारा हर प्रकार की सुविधा और सकारात्मक सहयोग MMU दल को दिए जाने आश्वस्त किया है, आयुक्त द्वारा टीम को कहा गया की महिलाओं का एचबी टेस्ट जरूर कराया जाए जिससे उन्हें इस योजना का लाभ अधिक से अधिक मिले साथ ही टेस्ट की संख्या पर ध्यान देने को कहा गया । बैठक में उपस्थित निगम के प्र.सहा.अभि. डी.के.पाण्डेय, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार चन्द्राकर, डॉ. अनन्या क्लाडिस डॉ. अनन्या मिश्रा, जिला समन्वयक अमित साहू एवं धनराज चन्द्राकर एवं समस्त मेडिकल टीम मौजूद रही । यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध हुई कार्यवाही: नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी से प्राप्त आदेशानुसार सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शांति नगर भिलाई-03 में छापामार कार्यवाही की गयी। बाजार चौक, भिलाई-03, मार्केट, जी.ई. रोड में शासन द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ (पॉलीथिन ) का क्रय-विक्रय उपयोग करते पाये गये व्यापारियों से 5100 रू. अर्थदण्ड वसूल करते हुये भारी मात्रा में प्लास्टिक-पॉलीथिन जब्त करने की कार्यवाही की गयी।

निगम आयुक्त श्री त्रिपाठी द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी रखने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, रामगोपाल चन्द्राकर, कौशल तिवारी, सत्यजीत नायक, अरुण कुंजाम, चन्द्रिका साहू, पवन कुमार द्वारा कार्य संपादित किया गया।

Related Posts