BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सूर्यकमार यादव का जलवा कायम; टॉप-10 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और विराट कोहली क्रमश: 13वें और 14वें पायदान पर हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं…

नईदिल्ली (ए)। हाल के समय में अपने बल्ले से धमाल मच रहे सूर्यकुमार यादव का आईसीसी की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में जलवा कायम है। मध्यक्रम का बल्लेबाज टॉप-10 में एकमात्र भारतीय हैं। सूर्यकुमार यादव लेटेस्ट मेंस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। सूर्यकुमार के 838 अंक हैं।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और विराट कोहली क्रमश: 13वें और 14वें पायदान पर हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 16वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 70 और फिर पाकिस्तान के खिलाफ भी नाबाद 49 रन की पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मलान को पछाड़कर 760 रेटिंग अंक के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 777 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं। बल्लेबाजों रैंकिंग में शीर्ष तीन बल्लेबाज रिजवान, सूर्यकुमार और बाबर आजम अपनी पिछली रैंकिंग पर बने हुए हैं।

Related Posts