केरल में एक दंपति ने कथित तौर पर एक तांत्रिक के साथ मिलकर दो महिलाओं की बलि दे दी, संदेह जाताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या के बाद इंसानी मांस भी पकाकर खाया…
केरल (ए)। केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में नरभक्षण का भी संदेह जताया जा रहा है। संदेह है कि आरोपियों ने महिलाओं के लाश के टुकड़े पकाकर खाए। पुलिस के मुताबिक, एक दंपति ने घर में समृद्धि लाने के लिए एक तांत्रिक के कहने पर कथित तौर पर दो महिलाओं की बलि दे दी। पुलिस के मुताबिक, हो सकता है कि शव के टुकड़ों को पकाकर खाया गया हो।
पुलिस ने ये भी कहा: पुलिस के मुताबिक, रोजलिन और पदमा नाम की दो महिलाओं की हत्या नरबलि के तौर पर की गई. पुलिस ने बताया कि महिलाओं को बांधकर उनकी हत्या की गई और उनके ब्रेस्ट को चाकू से काटा गया. पुलिस ने बताया कि एक महिला के शव को 56 टुकड़ों में काटा गया।पुलिस के मुताबिक, हत्याएं घर की खराब आर्थिक स्थिति को खत्म करने के लिए की गईं, लेकिन इसमें यौन विकृति का मामला भी सामने आया है. नरबलि के आरोपियों में भगवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और तांत्रिक मोहम्मदी शफी शामिल हैं. भगवल की पत्नी लैला पेशे से मसाज थेरेपिस्ट है. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने मृतकों का मांस खाया था. हालांकि, पुलिस ने इंसान का मांस खाए जाने पर अब तक संदेह ही जताया है।
तांत्रिक ने कबूला जुर्म: खबर के मुताबिक, कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने बताया, ”इस बात की पुष्टि करने के लिए हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच और सबूतों को जुटाने का काम बुधवार (12 अक्टूबर) को भी जारी रहेगा।’ पुलिस ने बताया कि रोजलिन जून में और पदमा सितंबर में लापता हो गई थी. पुलिन ने कहा कि पदमा की तलाश के दौरान दोनों की हत्या किए जाने के बारे में पता चला. महिलाओं के फोन को ट्रेस करते हुए मोहम्मद शफी के बारे में पता चला. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शफी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने महिलाओं को अगवा किया था।
तांत्रिक संपर्क में ऐसे आया कपल: माना जा रहा है कि शफी ने दंपति को सोशल मीडिया के माध्यम से ललचाया था. पुलिस के मुताबिक शफी फेसबुक पर श्रीदेवी नाम प्रोफाइल बनाए हुए था. दंपति अपनी समस्याओं को लेकर श्रीदेवी वाली प्रोफाइल के संपर्क में आए. उनसे रशीद नाम के शख्स से मिलने के लिए कहा गया. पुलिस की जांच में सामने आया है कि तांत्रिक शफी ही रशीद था. तांत्रिक शफी ने दंपति को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मानव बलि का उपाय बताया. इसके बाद नरबलि के लिए महिलाओं को खोजा गया।
यौन विकृति का मामला: पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक शफी यौन विकृत था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शफी ने रोजलिन को अश्लील फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर दिया और पदमा को सेक्स वर्कर बनने के लिए 15 हजार रुपये की पेशकश की. इसके बाद रोजलिन को शूटिंग के बहाने बेड पर लिटाकर बांध दिया गया और उसकी चाकू से हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए गए. वहीं, पदमा ने जब पेमेंट मांगा तो आरोपियों ने उसका गला बांध रस्सी से बांध दिया. इससे वह बेहोश गई. बाद में आरोपियों ने उसके भी चाकू से टुकड़े कर दिए।
Shafi is a sexual pervert; there were sadistic injuries found on the private parts of these women. In 2020,Shafi raped a 75-yr-old woman &inflicted grievous injuries on her private parts as well. This indicates sexual perversion& psychopathic behaviour: CH Nagaraju, Kochi City CP pic.twitter.com/37PVXnUo5E
— ANI (@ANI) October 12, 2022
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मृतकों के गुप्तांगों में चाकू डाला गया था. तांत्रिक प्रयोग के तहत मृतकों के खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया और उनके शव के टुकड़े पकाकर खाए गए. आरोपियों ने महिलाओं की हत्या करने बाद उनके शव के टुकड़ों को जमीन में दफना दिया था. तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Kerala | In Kochi, we registered a missing person case of a 52-year-old female lottery ticket seller on Sept 26. Our probe revealed that she was cheated, abducted, taken to Pathanamthitta dist & done to death there: CH Nagaraju, Kochi City CP, on Kerala 'human sacrifice' case pic.twitter.com/BZOiLYDZ4N
— ANI (@ANI) October 12, 2022
Body parts buried in the house backyard recovered, exhumed& videographed. Further probe on. Shafi, the main conspirator, trapped the couple, Bhagaval Singh& Laila, into believing that they've to conduct 'human sacrifice' ritual to improve their financial conditions: Kochi City CP
— ANI (@ANI) October 12, 2022
Kerala 'black magic' case: All three accused sent to 14 day judicial custody
Read @ANI Story | https://t.co/INB3naYFwo#Kerala #blackmagic #Keralablackmagic #HumanSacrificecase pic.twitter.com/w8VRL7EJ4F
— ANI Digital (@ani_digital) October 12, 2022















