BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय की छात्राओं को बेटीयो की सुरक्षा हेतु परामर्श, प्रशिक्षण, पराक्रम सहित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

 

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए में ‘‘हमर.बेटी, हमर.मान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) पद्माश्री तंवर उप पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू) नेहा वर्मा की उपस्थिति में दिनांक 11.10.2022 को शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओ को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट के अपराध के बारे में, सायबर सुरक्षा, यातायात के नियमों के बारे में तथा उनकी सुरक्षा संबंधी बाते व ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया एवं छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंश का प्रदर्शन कर जानकारी दिया गया।

इसके अतिरिक्त चाईल्ड लाईन द्वारा अपने निशुल्क नम्बर की जानकारी दी गई। शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में शिक्षिकों को ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउन लोड भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा उपस्थित छात्राओं को एक श्लोगन ‘‘हमर पुलिस हमर संग, चल रे संगी संगे संग’’ के माध्यम से राजनांदगांव पुलिस सदैव आपके सहयोग में निरंतर तत्पर है का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बानाने में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कॉलेज के प्रकोष्ठ प्रभारी एवं चाईल्ड लाईन काउंसलर के साथ पुलिस विभाग की रक्षा टीम तथा महाविद्यालय के अनेक छात्रओं का सहयोग रहा।

Related Posts