BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोबाइल से सोशल मिडिया इस्टाग्राम पर अश्लील विडियो अपलोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव, अति0 पुलिस
अधीक्षक (ग्रामीण) अंनत साहु एवं उप पुलिस अधीक्षक बालको के विरूद्ध अपराध शाखा संजय पुढीर के मार्गदर्शन में एन. सी. आर. बी. नई दिल्ली से प्राप्त सोशल मिडिया में बच्चो से संबंधित चाईल्ड पोर्नोग्राफी विडियो के संबंध में सायबर टीप लाईन प्राप्त हुआ था। जिसमें मोबाइल नंबर 9009242357 के धारक भूपेन्द्र कुमार साहु पिता गुनीराम साहु उम्र 21 साल निवासी वार्ड 05 रेल्वे कालोनी अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के द्वारा अपने मोबाइल में सोशल मिडिया इस्टाग्राम का उपयोग करते हुए अपने सोशल मिडिया इस्टाग्राम में चाईलड पोर्नोग्राफी / बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड़ किया गया था।

उक्त मोबाइल नम्बर धारक का कृत्य धारा 67 ( क ) 67 (ख) आई. टी. एक्ट का घटित करना पाये जाने से धारक/इंटग्राम संचालक के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 388 / 2022 धारा 67 (क), 67(ख) आई.टी. एक्ट दर्ज किया गया। कायमी तत्काल पश्चात थाना नंदिनी नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी विवेचना सायबर सेल से प्राप्त कर उक्त मोबाईल नंबर 9009242357 के संचालक भूपेन्द्र कुमार साहु पिता गुनीराम साहु उम्र 21 साल निवासी वार्ड 05 रेल्वे कालोनी अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग को गिर0 कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस अपील करती है कि बच्चों से सम्बंधित किसी भी तरह का अश्लील पोस्ट सोशल मिडिया फेसबुक इस्टाग्राम, टिवटर वाटसअप में अपलोड / शेयर करना दंडनीय है। ऐसे कृत्यों से स्वयं भी दूर रहे व अपने सम्बन्धितों को भी दूर रहने की समझाइश दें। पुलिस लगातार ऐसे पोस्ट को मानिटिरिंग कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां की जा रही है।

Related Posts