भिलाई 3। नगर पालिक निगम सिलाई-03, चरौदा, जिला-दुर्ग मे राज्य शासन द्वारा किये गये प्रशासनिक फेरबदल के फलस्वरूप नव पदस्थ आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा पदभार ग्रहण करते हुये पूर्व आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर को कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर निगम, महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, अन्य अभियंता गण, सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, स्थापना प्रभारी तारणी वर्मा, सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 07 वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद से नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के रूप में परिवर्तित हुये, इस निगम के अजय कुमार त्रिपाठी आठवे आयुक्त के रूप में कार्य पदभार ग्रहण किया गया है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।















