BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बजरंग दल ने भिलाई में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन कर निकाली विशाल शोभायात्रा

 

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दुर्ग भिलाई द्वारा 9 अक्टूबर रविवार दोपहर 4:00 बजे, बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विधिवत शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई, उसके बाद कई सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित विशाल शोभायात्रा डीजे एवं श्री राम जी के झांकियों से सुसज्जित होकर घड़ी चौक हनुमान मंदिर से संडे मार्केट होकर गदा चौक फिर इंदिरा मार्केट से रावण भाटा होते हुए पुनः घड़ी चौक स्थित हनुमान मंदिर में समापन किया गया। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित थी।

भव्य शस्त्र पूजन, विशाल शोभायात्रा के विषय में कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि विजय दशमी के अवसर पर हिंदू समाज में शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है , बुराई पर सच्चाई की जीत शस्त्रों से ही प्राप्त हुई थी, सत्य एवं धर्म की लड़ाई के लिए शास्त्र एवं शस्त्र से ही जीत संभव है, इसलिए प्रतीक के तौर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल , हिंदूवादी संगठन एवं सर्व हिंदू समाज विजयदशमी पश्चात भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन करता है और प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग दल दुर्ग भिलाई द्वारा भव्य शस्त्र पूजन एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत के रतन यादव जी एवं ज्योति शर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं आयोजन का संचालन किया,
इस शस्त्र पूजन में मुख्य रूप से बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत के रतन यादव, बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम, मातृशक्ति ज्योति शर्मा, जिला सहसंयोजक रवि भारती, कुशल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी शेषनारायण सिंह, अजय सिंह, दिनेश सिंह मोनू सिंह, ऋतिक सोनी , विश्व हिंदू परिषद से कमल साव, विशाल ताम्रकार, अनिल बेहरा ,अतिश गौर, अजय सेन, दीपक कुलकर्णी, शेखर, रुद्र मिश्रा, लक्ष्मण यादव, राजा, मनोज साहू, राकेश, नंदन ओझा ,सूरज ,सुनील, दुर्गेश इत्यादि कई सैकड़ों की संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts