दुर्ग। दिनांक 09.10.2022 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अभी के समय में लगातार चल रही अफवाहों से बचने के लिए लोगों को जागरूक कराया गया जिसमें बच्चा चोरी की अफ़वाह से बचने के लिए गाँव-गाँव में पुलिस चौपाल लगाया जाकर लोगों को जागरूक किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के नेतृत्व में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अभियान लगातार अपने थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है, जिसमें चौपाल लगाकर लोगों से अफवाहों के संबंध में किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है एवं चौपाल में लोगों से अपील किया गया कि-
बच्चा चोरी की अपवाह से दूर रहे यह मात्र एक अफ़वाह है।
बच्चा चोरी करने वाला कोई गिरोह प्रदेश में सक्रिय नही है।
यदि गाँव में कोई अनजान व्यक्ति आता है या किसी भी प्रकार का कोई संदेह है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें या Dial 112 पर काल करें, किसी के साथ मारपीट ना करें।
बच्चा चोरी की अफ़वाह सोशल मीडिया या अन्य तरीक़ों से यदि कोई फैलता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जावेगी।
दुर्ग पुलिस लगातार चोपाल के माध्यम से लोगों को पुलिस का सहयोग करने जागरूकता अभियान चला रही है।















