BREAKING

घर-परिवार

करवा चौथ 13 को या 14 अक्टूबर को? दूर करें कंफ्यूजन, सरगी में खाएं ये चीजें

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन कन्याएं भी अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ के व्रत में महिलाएं दिन-भर निर्जला व्रत रखती हैं, और रात में चंद्रोदय के बाद पूजा कर अपना व्रत पूरा करती हैं. उत्तर भारत में करवा चौथ सबसे ज्यादा मनाया जाता है. हर साल यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार करवा चौथ की तिथि को लेकर कई लोग कंफ्यूज हैं. कई लोग दुविधा में हैं कि इस बार करवाचौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा या फिर 14 अक्टूबर को। पंडित शैलेंद्र पांडे के मुताबिक, 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ तिथि और शुभ मुहूर्त : हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का ये व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर, गुरुवार को रात 01 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 14 अक्टूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा. चूंकि उदयातिथि 13 अक्टूबर में ही पड़ रही है इसलिए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाना चाहिए।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 06 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 31 मिनट तक।
अवधि – 01 घण्टा 13 मिनट।
करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 32 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – 08:48 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 13, 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से शुरू।
चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 14, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म।

करवा चौथ शुभ योग: करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 54 मिनट से सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 4 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट कर रहेगा।

करवा चौथ में सरगी का महत्व: करवा चौथ में सरगी का विशेष महत्व माना जाता है. दरअसल, सरगी का प्रचलन सबसे ज्यादा पंजाब में है. सरगी खाने की वो जरूरी वस्तुएं हैं, जो करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सास अपनी बहूओं को भोजन के रूप में खाने के लिए देती हैं. सुहागिनें सरगी को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर करवा चौथ का व्रत शुरू करती हैं. मान्यताओं के अनुसार इसे सुबह यानी सूर्योदय से पहले 4 से 5 बजे के बीच ग्रहण करना चाहिए।

सरगी में क्या खाना चाहिए

1. खीर या दूध की फैनी
सरगी में खीर या फैनी का ग्रहण करें, इससे शरीर में शुगर की आवश्यक मात्रा और एनर्जी का लेवल बना रहता है. इसे खाने से दिन भर तंदरुस्ती महसूस होती है।

2. ड्राय फ्रूट्स  
सरगी में ड्राय फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं. यह दिनभर शरीर में पानी की जरूरी मात्रा को पूरा करेगा. थकावट नहीं महसूस होगी।

3. फल 
फल बहुत जल्दी पच जाते हैं. ऐसे में सुबह सरगी में फल जरूर खाएं. यह पोषण और ऊर्जा के लिए आवश्यक है. सामान्य पानी की जगह नारियल पानी पिएं. जिससे शरीर में मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है।

4. ककड़ी 
करवा चौथ निर्जला व्रत हैं. ऐसे में प्यास से बचने के लिए ककड़ी का सेवन किया जा सकता है।

साभार: आज तक

Related Posts