भिलाई। सामाजिक संगठन “आगाज़” के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने आज “आम आदमी पार्टी” का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी” ने जिस सुचिता और दूरदर्शिता से राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ और मैं “आम आदमी पार्टी” के हाथों में कल का स्वर्णिम ईमानदार भारत देखता हूँ। अधिवक्ता राजेश तिवारी ने आज भिलाई में “आम आदमी पार्टी” के केन्द्रीय पर्यवेक्षक विचित्र राज एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी नेताद्वय के नेतृत्व में सामाजिक संगठन “आगाज़” के प्रमुख साथियों के साथ के “आम आदमी पार्टी” की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस अवसर पर आप-पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम, पूर्व प्रदेश महिला सचिव के. ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह, सहित पार्टी के अन्य नेतागण उपस्थित थे। विचित्र राज एवं कोमल हुपेंडी दोनो नेताओं ने राजेश तिवारी का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास प्रकट किया कि वे “आम आदमी पार्टी” की विचारधारा और राजनीति के मानदंडों को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। “आम आदमी पार्टी” में शामिल होने के कारण पर राजेश तिवारी ने कहा कि आज देश में आम आदमी की आवाज को सम्मान देने के लिए आप का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आम आदमी की आवाज का सम्मान ही वास्तविक लोकतंत्र है। “आम आदमी पार्टी” ने राजनीतिक गलियारे की उन भ्रांतियों को भी दूर किया कि
राजनीति में ईमानदार लोग नहीं होते, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास सशक्त और स्वस्थ भारत के लिए जो विजन है वह दूसरी किसी भी पार्टी में की कौड़ी है।
उल्लेखनीय है कि “आगाज़” पिछले करीब दस वर्षों से भी अधिक समय से सामाजिक न्याय करने सर्वहारा वर्ग को उसका अधिकार दिलाने, बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सक्रिय है। आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में आशुतोष मिश्रा, हरजिन्दर सिंह रंगी, ओमप्रकाश साहू, अरविन्द साहू, विनोद निर्मल, मनहरण ठाकुर, खेमलाल साहू, सुरेश कुमार साहू सहित अन्य लोगो के नाम शामिल है।














