BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रतिभागियों से मिलने पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दी बधाई; उम्र के आधार पर किया जा रहा पंजीयन

 

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू देर रात रूआबांधा पहुंचे। वे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होने वाले महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों से मिले। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और पुरस्कार जीतने प्रोत्साहित किया।

गृहमंत्री तालपुरी, रूआबांधा उत्तर, दक्षिण और पूर्व के पंजीकृत प्रतिभागियों से परिचय लिया। इस दौरान गृहमंत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि यहां का परंपरागत खेल रोचक और शरीर को तंदरूस्त रखने वाला है। प्रतिभागी अपनी इच्छा के अनुरूप खेल में शामिल हो। इस दौरान मंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों से भी चर्चा की और प्रतियोगिता में सहायोग करने कहा। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य सनीर साहू, अनूप डे, पार्षद टीकम साहू, अमनदीप सोढ़ी, प्रेम साहू, राजेन्द्र रजक आदि उपस्थित थे।

कार्यपालन अभियंता बने नोडल रिसाली निगम क्षेत्र के 40 वार्डो में प्रतियोगिता कराने सब इंजीनियर से लेकर अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पूरे स्पर्धा पर नजर रखने आयुक्त आशीष देवांगन ने कार्यपालन अभियंता एस. के. बाबर को नोडल अधिकारी बनाया है।

जहां ग्राउंड नहीं वहा स्कूल या काॅलेज में प्रतियोगिता
रिसाली निगम के आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे वार्ड है जहां पर खेल मैदान नहीं है। आयुक्त ने ऐसे वार्डो के लिए प्रतियोगिता निगम द्वारा बनाऐ गए खेल मैदान या फिर नजदीक के स्कूल या काॅलेज ग्राउंड में प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए है।

Related Posts