BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ, प्रतिभागियों से की ये अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। उन्होंने खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों से की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अपील करते हुये कहा है – यदि आप भी ‘छत्तीसगढिया ओलम्पिक’ में भाग ले रहे हैं, तो आपको खेलते हुए हम सब देखेंगे.. सभी खेलते हुए अपनी फोटो/वीडियो हैशटैग #CGOlympics2022, #KhelboChhattisgarh के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते है। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि प्रतिभागी मुझे @BhupeshBaghelCG/@BhupeshBaghel/@BhupeshBaghelinc टैग/मेंशन भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का 6 अक्टूबर से शुभारंभ किया गया है।

इसका समापन विभिन्न छः स्तरों में होते हुए अंतिम चरण राज्य स्तर पर 6 जनवरी 2023 को होगा। दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा।

Related Posts