भिलाई। बच्चा चोर की अफवाह आज कल कई राज्यों से आ रही है. झारखंड से भी इस तरह की खबरें पिछले दिनों आयी थी। इस बीच ताजा मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र आई है जहां बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई कर दी गयी है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग तीन साधुओं की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है अभी 4 लोगो को गिरफ्तार किया कर लिया गया है जबकि कुल 30 से 35 लोगो पर कार्यवाही करने की बात दुर्ग एसपी ने कहा है वही जो लोग इस मामले को उसकाए है उन भी कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. जिले के एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला दुर्ग के भिलाई-3 थाना इलाके की है। खबरों की मानें तो बच्चा चोरी के शक में गांव के लोगों ने पिटाई की है।
Durg,Chhattisgarh| Mob beat 3 dressed as sadhus suspecting them to be child lifters. Sadhus were acting suspicious, speaking with children. We've been unable to verify their credentials. But what citizens did was wrong, no one should take law in their hands: SP Abhishek Pallav pic.twitter.com/fk4TdhqLVd
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 6, 2022
जिले के एसपी अभिषेक पल्लवी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ ने साधुओं के वेश में 3 को बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया है। बताया जा रहा है कि साधु बच्चो को प्रसाद दे रहे थे, बच्चों से बात कर रहे थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी लेकिन लोगों ने जो किया वह गलत था, किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
पिछले दिनों ऐसी ही खबर झारखंड के हजारीबाग जिले से सामने आयी थी. हजारीबाग के बड़कागांव में बच्चा चोर समझकर जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास एवं उसके पति के साथ मारपीट की गयी थी।मामले में ग्रामीणों के विरुद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया था कि जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास के बयान पर 100 अज्ञात ग्रामीणों पर मामला दर्ज की गयी है।
जानिए क्या कहा दुर्ग एसपी ने…
दुर्ग एसपी ने की जनता से ये अपील…















