BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा दशहरा पर्व का 27वा वर्ष: 75 फीट का होगा रावण दहन, कमेडियन जिम्मी मोसेस होंगे आकर्षण का केंद्र

भिलाई। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व का आयोजन दशहरा रावण दहन, आतिशबाजी का कार्यक्रम 05 अक्टुबर 2022 दिन बुधवार को
किया जा रहा है। समिति विगत 26 वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। इस वर्ष समिति द्वारा दशहरा उत्सव कार्यक्रम का 27वाँ वर्ष है। समिति द्वारा इस वर्ष 75 फीट रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है तथा 50 फीट के कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतले का भी निर्माण किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले विशाल जनसमूह की मांग को देखते हुए दर्शकों के मनोरंजन हेतु इस वर्ष बॉलीवुड (मुंबई) के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार जॉनी लीवर के भाई जिम्मी मोसेस एवं मशहूर बैंड सिंगर सहित कामेडी नाइट कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जो अपने नये अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बच्चों के विशेष मनोरंजन के लिये काकीनाड़ा (आन्ध्रप्रदेश) एवं शिवाकाशी की मनमोहक आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त आतिशबाजी में आईपीएल स्तर की आकाशीय इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।

हर वर्ष हजारों की संख्या में जनसमूह इस कार्यक्रम में उपस्थित होते है उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है दर्शकों के बैठने के लिये 8000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है जिसे चार विभिन्न वर्गों में बांटा गया है गाड़ियों की पार्किंग हेतु चार विभिन्न स्थान निर्धारित किये गये जिसमें गेस्ट पास पार्किंग सेक्टर-7 इस्पात क्लब के भीतर, गेस्ट, व्ही.व्ही.आई.पी. पार्किंग व्यवस्था सेक्टर-7 इस्पात क्लब के भीतर, वी.आई.पी. एवं पास तथा अन्य जनसमुह के लिये पार्किंग की व्यवस्था हाईस्कूल सेक्टर-7 के मैदान एवं सेक्टर-8 स्टील क्लब के सामने मैदान में की गई है दर्शकों की सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग भी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल जिसमें मुख्य ग्राउंड सेक्टर-7 हाईस्कूल मैदान एवं आसपास के अन्य स्थानों को टावर बनाकर प्रकाश हेतु लाइट की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल के साथ साथ समिति के कार्यकर्ता दर्शकों की सहायता एवं व्यवस्था में उपस्थित रहेंगे समिति द्वारा दर्शकों की सुविधा के लिये दो सहायता केन्द्र बनाए गए है।

इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, केड़िया ग्रुप के वाइस चेयरमेन नवीन केड़िया एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता उपस्थित रहेंगे। अतिथि के रूप में रामजन्मोत्सव समिति के युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पांडेय, शलभ कड़िया एवं संजीव
फतेहपुरिया उपस्थित रहेंगे।

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि विगत 26 वर्षो से सहयोग आशीर्वाद एवं अपार प्यार प्रदान करते हुए दशहरा के इस कार्यक्रम को 27वें वर्ष तक पहुंचाने के लिये समिति भिलाई एंव दुर्ग के समस्त गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार प्रकट करती है एवं सभी गणमान्य नागरिकगणों से अपील करती है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व के कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाएँ। उपरोक्त जानकारी युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में समिति के जी अमर, प्रकाश राव, रविन्द्र सिंह, मारिया दास, संतोष सिंह, व्ही. शिवराम, व्ही. ओमकार एवं बी. पद्मनाभन उपस्थित थे।

Related Posts