BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने त्यौहारों के सीजन को सौहार्दपूर्ण व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने त्यौहारों के सीजन को सौहार्दपूर्ण व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश। दुर्गा पूजा पंडाल वाले स्थानों, व ईद-ए-मिलाद (उन-नबी) मनाये जाने वाले जगहों पर पुलिस बल की व्यवस्था, सतत निगरानी, नाकाबंदी व यातायात व्यवस्था आदि जैसे जगहों की मोनिटरिंग निरंतर करने हेतु हिदायत दिया गया। सरगुजा रेंज आईजी द्वारा संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है की वाहन चेकिंग के दौरान परिवार के साथ जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो साथ ही वाहन चालकों को भी हिदायत देवे कि वाहनों में लाठी डंडा स्टिक हथियार चाकू लेकर नहीं चले। शराब सेवन करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए।

दुर्गा पंडालों व ईद-ए-मिलाद (उन-नबी) मनाये जाने वाले जगहों के आस पास शराब सेवन करके अशोभनीय हरकत करने वाले एवं विसर्जन स्थल पर नशे का सेवन करके जाने वालों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि पूर्व में भी शराब के नशे में विसर्जन करने के दौरान डूबने जैसी कई अप्रिय दुर्घटनाएँ हुई है , जिसे सुरक्षात्मक दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा सख्ती बरतने हेतु कठोर कदम उठाये जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रेंज आईजी द्वारा यह भी निर्देशित किया।

जिलों के समस्त उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व ट्रैफिक इंचार्ज यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अत्यधिक भीड़ वाले जगहों,शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के मुख्य सीमा से लगे जंगलों व सुनसान स्थानो पर, दुर्गा पूजा व ईद-ए-मिलाद (उन-नबी) जूलुस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने व निरतंर पुलिस पेट्रोलिंग कराने तथा रोड एक्सीडेंट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नाबालिकों, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों तथा शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कड़े रुख अपनाते हुए कहा गया कि दुर्गा पूजा पंडालो व ईद-ए-मिलाद (उन-नबी) मनाये जाने वाले स्थानों पर कोई भी असमाजिक तत्वों,उपद्रव, अशांति जैसी स्थिति उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने में जरा भी न चुके।

Related Posts