भिलाई। आज दिनांक 03 अक्टूबर 2022 को दुर्गा महाष्टमी के शुभ अवसर पर तथा ट्रांसपोर्टर व समाजसेवी स्व. बीरा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र इंद्रजीत सिंह द्वारा संचालित पावर हाउस स्थित एसबीएस हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एसबीएस हॉस्पिटल में अब न्यूनतम दर पर डायलिसिस मरीजों को सेवा उपलब्ध कराएं जाएगी, जिसका शुभारंभ सोमवार से किया जाएगा।
अब गरीब तबके के लोगो को डायलिसिस के लिए भारी भरकम रकम देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न्यूनतम दर पर डायलिसिस किया जा सकेगा, जिसका लाभ आम जन को आसानी से मिल सकेगा। सोमवार को शाम 4:30 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा।















