BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की बैठक सम्पन्न; 13 नवंबर को छठ मिलन समारोह का होगा आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को डायमंड फर्नीचर छावनी चौक भिलाई में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रांताध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने की। बेठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार छठ महापर्व पर 13 नवम्बर को छठ मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा साथ ही पर्व की महत्ता बताने विभिन्न वक्ताओं के द्वारा अपना विचार ब्यक्त किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्र के पारंगत उल्लेखनीय कार्य करने वाले गयरह बुजुर्गों का सम्मान भोजपूरी परिषद करेगा।

इस बैठक मे प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, बी पी शर्मा, मनोज सिंह, सनोज चौधरी, कोषाआध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुशिल शर्मा, रतन कुमार पोद्दार, आई डी शर्मा, मोतीलाल बैठा, अरुण बैठा, मृत्युजय भगत, मनोज सोनी, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, टी एन पाण्डे, प्रेम प्रकाश मिश्रा, राजीव रंजन शर्मा, योगेन्द्र पाठक, पीयूष सिह, रमेश भगत उपस्थित थे। बैठक का संचालन बी पी सिह ने किया।

Related Posts