BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार स्थित एमपी तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग: अग्निश्मक की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

भिलाई। रविवार की शाम करीब 06:15 बजे तिरंगा चौक, खुर्सीपार स्थित एमपी तार फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तारकोल बनाने के लिए मिश्रण तैयार किया जा रहा था उसी दौरान गलती से उसमे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़िया मौके पर पहुंची साथ एएसपी संजय ध्रुव, छावनी सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल, खुर्सीपार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

अग्निशमन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। गनीमत ये रही की किसी भी प्रकार का जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कप मैच गया था लेकिन जैसे ही आग पर काबू पाया गया क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। देखे वीडियो….

 

 

 

Related Posts