BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मरीज के चहेरे पर लाल चींटी लगने का मामला: चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल की लापरवाही हुई उजागर; जांच टीम ने अपने अभिमत में डॉक्टर, नर्स स्टॉफ, तथा अटेंडर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की अनुशंसा की, देखिए प्रतिवेदन में कहा कुछ कहा गया है

भिलाई। वीवीआईपी जिला दुर्ग में एक निजी अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उस पर कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है। मरीज के साथ हुए ऐसे अमानवीय कार्य का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ ही अस्पताल प्रबन्धक और जिला प्रशासन के हरकत में आया। ऐसा दृश्य देख कर किसी का भी दिल पसीज सकता है लेकिन भगवान का दर्जा प्राप्त इन डॉक्टरों ने ऐसा ऐसा कृत्य कैसे कर दिया ये अपने आप मे बड़ा सवाल है। सोशल मीडिया पर वायरल ये फोटो अस्पताल प्रबंधक और उस मरीज की देख रेख में लगे डॉक्टर और अन्य स्टाफ की लापरवाही को उजागर करता है।

मामला जब मीडिया में आया तब दुर्ग कलेक्टर और सीएमएचओ ने कार्यवाही की। दरअसल मामला नेहरूनगर स्थित निजी चिकित्सालय चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पाल का है जहाँ ईलाज के लिए भर्ती मरीज रामा साहू उम्र 69 वर्ष, निवासी वार्ड 41, सुभाष नगर दुर्ग का है। जिसके चेहरे पर पट्टी लगी है और उस पर लाल चीटियां लग गई है।

इसकी शिकायत जब जिला प्रशासन को हुई तब डॉक्टर आरके खंडेलवाल, नोडल अधिकारी, सीएमएचओ कार्यालय दुर्ग, डॉक्टर चंदर बाफना, मेडिकल विशेषज्ञ , जिला चिकित्सालय दुर्ग को जांच हेतु निर्देशित किया गया। जांच अधिकारियों द्वारा 30/09/2022 को प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। जांच में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स और अटेंडर की घोर लापरवाही पाई गई है। इनकी सेवाये तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फरमान जारी हुआ है।

देखिए CMHO और जांच रिपोर्ट की प्रतिवेदन…

 

 

Related Posts