BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने लिया नवरात्रि एवं दशहरा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ग्रामीणों से हुई रूबरू

गंडई। दिनांक 30.09.22 को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देश अनुसार, प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख़ को पुलिस अधीक्षक आम जन की सहूलियत के लिए गंडई थाना क्षेत्र में होंगी। इसी तारतम्य में आज उनके द्वारा थाना गंडई का भ्रमण करते हुए थाना प्रभारी, थाना मोहर्रिर एवं पदस्थ कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत एवं लोकल गंडई में आयोजित नवरात्रि पर्व में मंदिरों एवं जगह-जगह स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं व पंडालो में दर्शन हेतु रोजाना लगने वाले आम दर्शनार्थियों की भीड़ एवं डोंगरगढ़ माँ बमलेश्वरी दर्शन हेतु जाने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु एवं दशहरा पर्व में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आम दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

थाना क्षेत्र में सट्टा, जुआ, आबकारी एक्ट के विरुद्ध लगातार सार्थक कार्यवाही करने एंव आम जनता, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने तथा स्टाफ़ को अनुशासन में रहने के संबंध में निर्देश दिया गया थाना परिसर एवं भवन में साफ सफाई रखने थाना अभिलेखों/रिकार्ड को दुरुस्त रखने के संबंध में सख्त निर्देश दिये।

जिसके पश्चात उनके द्वारा सालहेवरा थाना का निरीक्षण कर, पुलिस बल से संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज़िले के नाकाबंदी प्लान को लेकर निर्देश दिए गए। तदुपरांत, थाना प्रभारी सालहेवरा जितेंद्र बंजारे एवं अन्य स्टाफ़ के साथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं ग्राम जैसे कोपर, चोभार, आदि का दौरा किया गया।

ग्राम में जाकर आम जन से बातचीत कर उनका हालचाल लिया गया तथा उन्हें खैरागढ़ आने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने का न्योता दिया गया। इसी तरतरस में मान पुलिस अधीक्षक द्वारा बंजारी माता मंदिर, सालहेवरा घाटी का दर्शन किया गया तथा वहाँ पर मौजूद जनता से वार्तालाप कर पुलिस का सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उनके इस दौरे से आमजन में ऊर्जा का प्रवाह रहा।

Related Posts