दुर्ग। शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बुधवार रात कार छोड़कर लापता हुए युवक का आखिरकार शुक्रवार सुबह शव मिल गया। युवक ने शिवनाथ में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे एसडीआरएफ ने गोताखोरों को नदी में उतारा गया।
बोट में सर्चिंग करते हुए युवक के शव पानी से बाहर निकाला। राजनांदगांव निवासी मृतक पलाश अग्रवाल, उम्र 28 साल के परिजनों ने बेटे की कार को लावारिस हालत में देखकर पहले की अनहोनी की आशंका जता दी थी। जिसके बाद पुलगांव पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शिवनाथ नदी में युवक की तलाश शुरू की और आज सुबह 6:00 बजे युवक का शव बरामद किया गया।
शिवनाथ नदी में उतरकर एसडीआरएफ के जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी एसडीआरएफ प्रभारी नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीआरएफ प्रभारी धनी राम यादव, रूपराम टंडन, एसडीआरएफ जवान हबीब ,चंदू ,योगेश्वर ,राजू ,राजकुमार, शारदा ,नरोत्तम चंदेल, रमेश ,महेश, दिनेश ,चंद्र प्रताप ,विनय ,हेमराज ,मोहन ने गहरे पानी में गोता लगाकर युवक के शव को बाहर निकाला।














