BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अबुधाबी में दुर्ग का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

 

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से विश्व यूथ मिक्सड मार्शल आर्ट मेजबान देश यू.ए.ई अबूधाबी में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अवनी नैथानी (भिलाई), वाय तर्षित एवं उनके कोच नितिन सिंह व भारतीय टीम के डा. दिव्या खरे ने मुलाकात की।

कलेक्टर श्री मीणा नेे खिलाडियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पदक विजेता होने के लिए बधाई एवं शुभकामनांए दिया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों एवं उनके कोच नितिन सिंह व टीम डा. दिव्या खरे से मिक्सड मार्शल आर्ट खेल के बारे में पूरी जानकारी ली।

जिले का गौरव बढ़ाने के लिए एवं आगामी एशियन मिक्सड मार्शल आर्ट ताजिकस्तान में होने वाले भारतीय दल का नेतृत्व करने एवं अच्छा प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएं दी।

Related Posts