BREAKING

घर-परिवार

शारदीय नवरात्र का आज पांचवा दिन: मां स्कंदमाता पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं

नवरात्रि का पांचवां दिन 30 सितंबर 2022, शुक्रवार यानी आज है। शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर भगवती दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। देवी के इस स्वरूप की आराधना से व्यक्ति की सद्कामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं उसके मोक्ष का मार्ग भी सुलभ हो जाता है। स्कंद कार्तिकेय की माता होने के कारण ही देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता नाम मिला। काशी खंड, देवी पुराण और स्कंद पुराण में देवी का विराट वर्णन किया गया है।

किस राशि के लिए शुभ-

सभी 12 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। खासकर मकर और कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम।

आज का शुभ रंग-

देवी स्कंदमाता को लाल व स्वर्ण आभा वाला रंग प्रिय है।

किस रंग के जातक पहने कपड़ें-

जातक पूजा के समय लाल, गुलाबी, पीत रंग के वस्त्र धारण करें।

कौन-सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-

मां स्कंदमाता की अर्चना करने से जातक के घर में संतान की वृद्धि होती है। इसके अलावा जातक राजभय से मुक्त रहता है।

आज के दिन का महत्व-

सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री होने के कारण मां स्कंदमाता की पूजा से साधक का मुखमंडल तेज और कांति से चमक उठता है। दसों महाविद्या और नौ दुर्गा जातक पर प्रसन्न होती हैं।

साभार: हिंदुस्तान

Related Posts