BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

साउथ बिहार एक्सप्रेस, आजाद हिन्द एक्सप्रेस सहित ये ट्रेन इस तिथि को नही चलेगी: चौथी लाइन से कनेक्टिविटी के कारण रेलवे ने किया रद्द

 

रायपुर:- 29 सितम्बर, 2022 /पीआर/आर/322: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़–झारसुगुड़ा सेक्शन चौथी लाइन का कार्य एवं ईब स्टेशन को चौथी लाइन से कनेक्टिविटी करने का कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 21 से 29 सितम्बर, 2022 तक किया गया है।

जिसके कारण रैक के अभाव रद्द होने वाली गाड़ी:-

(1) रैक के अभाव के कारण यह गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर, 2022 को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

(2) रैक के अभाव के कारण यह गाड़ी दिनांक 30 सितम्बर, 2022 को राजेन्द्रनगर से चलने वाली 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

(3) 29 सितम्बर 2022 को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस।

(4) 30 सितम्बर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Related Posts