रायपुर। टीम इंडिया रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है। भारतीय टीम ने बारिश से वाधित पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले कल खेले गये 17 ओवर के मैच के बाद आगे का मैच आज खेला गया।
इससे पहले कल भारत ने पहले टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया
को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। आस्ट्रेलिया ने
20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाये। शेन वाटसन ने
21 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली, वहीं डोलन ने 35 रन
बनाये। वहीं बेन डंक ने 46 और फार्मूयूशन ने 10 रन बनाये।
आस्ट्रेलिया की टीम ने कल 17 ओवर में 5 विकेट खोकर
136 रन बनाये थे। भारत की ओर से युसूफ पठान अभिमन्यू
मिथुन ने 2-2 विकेट लिये। वहीं राहुल शर्मा ने 1 विकेट
लिया।
आज जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मात्र 11 गेंद पर 10 रन बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 62 गेंद पर 90 रनो की शानदार पारी खेली, जिसमे उन्होंने अपने पारी में 7 चौका 5 छक्का लगाते हुए भारत को जीत के दहलीज पर ले गए। इरफान पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 गेंद पर 37 बनाये।इरफान पठान ने 2 चौका 4 छक्का लगाया।














