BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव, लाखो के कार्यों का किया भूमिपूजन: कहा- मॉडल के रूप में डेवलप होगा एचएससीएल कॉलोनी

 

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 6 पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों के साथ भेंट मुलाकात की और सभी का कुशल क्षेम जाना। वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। सिर्फ यही नहीं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज एचएससीएल कॉलोनी के रहवासियों को कई बड़ी बड़ी सौगाते भी दी।
विधायक श्री यादव ने घोषणा की है कि मदर्स मार्केट की तरह है वार्ड की महिलाओं के लिए मिनी मदर्स मार्केट का निर्माण हर वार्ड में किया जाएगा। इसी कड़ी में आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एचएससीएल कॉलोनी की महिलाओं के लिए भवन बनाने का घोषणा किए हैं। जहां वार्ड की महिलाएं लघु उद्योग के माध्यम से जो भी प्रोडक्ट का निर्माण कर रहे हैं उसे भी यहां अपने शॉप में सेलिंग कर सकेंगे। महिलाओं को विधायक श्री यादव ने बर्तन बैंक की भी सौगात दी महिला समूह को बड़ी संख्या में बर्तन दिया गया है ताकि वह महिलाएं इस बर्तन को किराए में देकर आय कमा सकेंगे । बर्थडे पार्टी शादी कई फंक्शन आयोजनों में यह बर्तन काम आएंगे। बर्तन पाकर वार्ड की महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि जब से भी विधायक बने हैं तब से उनके वार्ड में और पूरे शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं उनके यहां सड़क नाली के भी निर्माण कार्य किया गया है। महिलाओं के हित और विकास उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विधायक देवेंद्र यादव ने कई प्रयास किए हैं। जिसके लिए पूरे वार्ड वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया तिलक लगाया और पुष्प अर्पित किए।

70 लाख से बनेगी सड़के: एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 6 में सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 70 लाख की लागत से सभी सड़कों को बनाया जाएगा। साथ ही यहां पावर प्लांट भी लगाए जाएंगे आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों के साथ मिलकर सड़क निर्माण विकास कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड के वरिष्ठ जनों से नारियल तोड़कर और पूजा की गई साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है पूरी कॉलोनी की सभी सड़कों को बनाया जाएगा।

मॉडल के रूप में सवारेंगे एचएससीएल कॉलोनी: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज एचएससीएल कॉलोनी का वार्ड भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि एचएससीएल कॉलोनी को वे एक मॉडल के रूप में डेवलप करेंगे ताकि इस कॉलोनी को देखकर बीएसपी भी विचार करे की जब नगर निगम साथ मिलकर विकास कार्य करना चाहता है तब कैसे विकास होता है। इसे साबित करने के लिए एचएससीएल कॉलोनी का सिलेक्शन किया गया है और यहां सभी सुविधाएं डिवेलप की जाएंगी। वार्ड के नागरिकों के लिए यहां दो ओपन जिम और भव्य गार्डन का निर्माण भी किया। जाएगा शादी एचएससीएल कॉलोनी दूर से दिखे इसके लिए एक भव्य विशाल और बेहद आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।

पूरे कालोनी का भ्रमण किये लोगों से भेंट मुलाकात किए।
विधायक देवेंद्र यादव एचएससीएल कॉलोनी का निरीक्षण किए। साथी वार्ड के नागरिकों से उनके घर जाकर भेंट मुलाकात की और सभी का कुशल क्षेम जाना बारी बारी से लोगों से मिले सब का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी पूछे।

बुधवार को भेंट मुलाकात करने पहुंचे थे वार्ड 44 :भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड के मोहल्लों में जाकर वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर रहे है। बुधवार की सुबह भी वे जनता से भेंट मुलाकात करने के लिए वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण वार्ड पहुंचे। जहां वे बारी बारी से पूरे वार्ड का दौरा किए, कई मोहल्लों में पहुंचे। यहां विधायक देवेंद्र यादव खुद लोगों के साथ जमीन पर बैठे। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साफ सफाई, पट्टा और वृद्धा पेंशन की समस्या बताई। सरकार की जरूरी योजना का लाभ दिलाने की मांग की। विधायक ने एक एक समस्या को नोट करवाया और लोगों से वादा किया वह इसे जल्द दूर करेंगे। मोहल्ला बैठक के दौरान विधायक शीतला मंदिर के पास, नेपाली बस्ती, साहनी मोहल्ला, शिवा लाइन और मनवा लाइन मोहल्ला पहुंचे। यहां के लोगों को पहले से बता दिया गया था आज भिलाई नगर विधायक उनसे भेंट मुलाकात करेंगे। विधायक को अपने बीच पाकर लोग खुश हुए। अपनी समस्याएं भी बताई। विधायक नेपाल बस्ती पहुंचे और जैसे ही जमीन पर बैठे दो बच्चे आकर उनकी गोदी में बैठ गए। विधायक ने बाकी बच्चों को भी अपने पास बुलाया और सभी का नाम पूछा। विधायक इन सभी मोहल्लों में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक घूमे। इस दौरान उनके तुलसी पटेल,डी कामराजू, मंगल सिंह, डी नागमणि,शंकर राव, सुनील सिंह,कोलाराजू,अरविंद, रामावतार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।।

अब पानी के लिए नहीं होता मारपीट लड़ाई झगड़ा: भिलाई नगर विधायक देवेंद्र से पूछा कि खुर्सीपार क्षेत्र में विकास हुआ है कि नहीं। अब पानी के लिए टैंकर मंगाना पड़ता है क्या। इस पर लोगों ने कहा अब लोगों के घर-घर पानी पहुंच रहा है। पहले टैंकर आता था तो पानी के झगड़ा होता था महिलाए आपस मे लड़ती थी। बाल खिंच के मारपीट तक होता था लेकिन अब उनके विधायक बनने के बाद से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का विकास हो गयाहै। जनता को पानी,बिजली,सफाई ,नाली आदि सभी सुविधाएं मिल रही है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा के दौरान लोगों के साथ नाश्ता किए। चौक पर इडली डोसा बेच रहे एक युवक के शॉप में इडली डोसा का स्वाद लिए और वार्डवासियों ने भी विधायक के साथ नाश्ता किया।

Related Posts