BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर मिली रायपुर की लावारिस कार, दुर्ग पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। बीती रात दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने छोटे पुल में एक संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया है। देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल पर ठीक बीचों-बीच खड़ी है। कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की।

कार के नंबर से पता चलता है की कार रायपुर की है। कार में कौन सवार था, सवार कहां गया था, कार यहां किस मकसद से खड़ा किया गया है, ऐसे कई सवाल उठ रहे है। फिलहाल कार और उसको कौन चला रहा था इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

लावारिस कार को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं चालक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या तो नहीं कर ली या कोई और वारदात हुई हो। फिलहाल पुलिस ने पुराने ब्रिज के दोनों किनारों पर बेरीकेडिंग कर दी है।

वही संदिग्ध कार की जब पुलिस ने जांच की तो उसमें से दो मोबाइल फोन और एक रस्सी मिला है। कार किसकी है। कार चालक कहां गया फिलहाल इन सवालों का पुलिस जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जल्द मामले का पूरा खुलासा हो जायेगा…

डॉक्टर अभिषेक पल्लव – एसपी दुर्ग

Related Posts