BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने दिए निर्देश: पर्यूषण पर्व, गांधी जयंती, उत्तम क्षमा एवं महावीर निर्वाण दिवस पर भिलाई निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय

 

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पर्युषण पर्व दिनांक 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर दिन रविवार, पर्यूषण पर्व में सवंतसवरी व उत्तम क्षमा दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार तथा महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन कराने अधिकारियों को कहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध इन त्योहारों के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने योजनाओं को लेकर की समीक्षा, महत्वपूर्ण कार्यों में लेटलतीफी पर जताई नाराजगी : नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने विभागीय कार्य तथा शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महत्वपूर्ण कार्यों में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो कार्य सौंपा गया है उसे रुचि लेकर शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करें। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शासकीय योजनाओं की जानकारी ली कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा की।

जिसमे प्रमुख रूप से शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग, शिकायत से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदन का स्टेटस, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के मरम्मत एवं संधारण, तालाब एवं उद्यानों की सफाई, खराब लाइटों के संधारण की स्थिति, अंडर ब्रिज में प्रकाश व्यवस्था, राजस्व में वृद्धि के संबंध में, निर्माण एवं विध्वंस के मलबा पर कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई, नल कनेक्शन एवं जलापूर्ति के संबंध में, मितान योजना व मितान क्लब, वार्ड एवं मोहल्ले में सफाई व्यवस्था के संबंध में, मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य जनभागीदारी के माध्यम से, मुख्यमंत्री जी की घोषणा के कार्य, बाजार क्षेत्रों को व्यवस्थित करने के संबंध में, ठेलो की संख्या व वेंडर जोन योजना के संबंध में तथा कमजोर वर्ग आए व अन्य पिछड़ा वर्ग के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, मनीष गायकवाड, एनआर रत्नेश एवं पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, कार्यपालन अभियंता टी.के. रणदिवे, सहायक अभियंता विनीता वर्मा, बीएल असाटी, मलखान सोरी, स्टेनो टु आयुक्त पुरुषोत्तम साहू आदि मौजूद रहे।

शहर के वार्डों के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने तालाब सफाई के दिए विशेष निर्देश नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 21 व 22 में कुरूद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों की सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने पूरे तालाब परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। तालाबों की सफाई का निर्देश मिलते ही सफाई अमला तालाबों के परिसर की सफाई करने में जुट गया है। उन्होंने कहा कि तालाब पानी के लिए एक प्रमुख जल स्रोत है इसके आसपास की सफाई भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तालाबों में गंदा पानी प्रवेश न करें इसकी व्यापक व्यवस्था बनाएं, खासकर निस्तारी वाले तालाबों में लोग पानी का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। कई तालाबों में दिवाली के पश्चात छठ पर्व का भी आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में तालाबों में पहुंचकर पूजा, अर्चना करते हैं। इन सभी पहलुओं को देखते हुए आयुक्त ने तालाबों में विशेष सफाई रखने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई दफा निर्देश दे चुके हैं। इसी तारतम्य में वार्ड क्षेत्रों की व्यापक सफाई के लिए अधिकारियों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मूलभूत सुविधाओं को लेकर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर प्रतिदिन वार्ड एवं मोहल्ले में निरीक्षण कर रहे हैं। वही मोहल्लों के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान आज जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Posts