BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP शलभ सिन्हा के समक्ष 08 लाख का ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदान किया गया

 

आत्मसमर्पित नक्सली को आत्मसमपर्ण कराने में 30 वीं वाहिनी बीएसएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा…

कांकेर। सुन्दरराज पी.(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, बालाजी राव (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, संजय शर्मा उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर कांकेर के मार्गदर्शन शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ।

शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार,हिंसा से तंग आकर सी. पी. आई.माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन माड़ डिवीजन अंतर्गत सक्रिय कंपनी नंबर-07 (सीसी प्रोटेक्शन कंपनी) सदस्य महिपाल आंचला उर्फ कार्तिक उर्फ राकश उर्फ विश्वा उर्फ विनय पिता स्व. सूक्कू राम आंचला उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम जुंगड़ा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर जो नक्सली संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय है।

छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 08 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। आज दिनांक 27.09.2022 को  शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभागृह में आत्मसमर्पण किया। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को आत्मसमपर्ण कराने में 30 वीं वाहिनी बीएसएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर डॉ0 अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ, प्रशांत चतुर्वेदी एसी ऑप्स बीएसएफ सेक्टर कांकेर उपस्थित थे।

Related Posts