BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

दिल्ली के स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच ने शाहीनबाग, रोहिणी में PFI के कई ठिकानों पर छापा, 30 लोग हिरासत में

दिल्ली के शाहीनबाग, रोहिणी और निजामुद्दीन में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, इस कार्रवाई में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कई ठिकानों पर छापा मारा गया है. पुलिस ने इस छापेमारी में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस छापेमारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच और लोकल पुलिस शामिल है. बताया गया कि निजामुद्दीन, रोहिणी में छापा मारा गया है।

दिल्ली में जामिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली, केंद्रीय दिल्ली, पूर्व दिल्ली और बाहरी दिल्ली के भी छापा मारा गया है.  दिल्ली के जामिया इलाके से लिया गया करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. PFI से जुड़े मामले पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तफ्तीश और कार्रवाई कर रही है. छापेमारी के बाद शाहीन बाग में अर्धसैनिक बल लोकल पुलिस के साथ पूरे इलाके में राउंड लगा रही है।

इसके अलावा  बुलन्दशहर में भी पीएफआई के कथित एजेंट के ठिकानों पर ATS की टीम ने छापेमारी की है. बुलंदशहर में पीएफआई के ठिकानों पर की एटीएस लखनऊ की टीम ने छापेमारी की. स्याना कोतवाली क्षेत्र से 1 संदिग्ध हिरासत में लेने का भी दावा है।

गाजियाबाद, मेरठ में भी कार्रवाई: वहीं गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कलछीना में पुलिस ने पीएफआई के कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई में 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं. सूत्रों के अनुसार आईबी और एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। एसएसपी गाजियाबाद के नेतृत्व में रात 3 बजे छापेमारी की गई है।

 

इसके साथ ही पीएफआई के सदस्यों की तलाश में पश्चिमी यूपी में एटीएस की छापेमारी की गई. आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा शामली, मुज़फ्फरनगर में छापेमारी की गई है. दावा किया जा रहा है कि पीएफआई के सदस्यों ने जागृति विहार एक्सटेंशन के खाली फ्लैट में ऑफिस बना रखा था. मौके से नफरत फैलाने वाला साहित्य भी बरामद  किया गया।

Related Posts