BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने मां गंगई मंदिर पहुचकर किया पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से हुई रूबरू

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा गंडई नगर में स्थित प्राचीन कालिन मां गंगई मदिर पहुचकर पूजा अर्चना किया गया। मंदिर में दर्शन करने आये श्रद्धालुओ से मुलाकात कर समस्याओ के संबंध में चर्चा कर यथाशीघ्र समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देते हुुुुुुये फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

ड्यूटी पर तैनात थाने के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुये क्षेत्र में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं एवं कार्यक्रम व्यवस्था के संबंध में चर्चा किये, उनके संवाद से ड्यूटी पर तैनात जवानो एवं दर्शनार्थीयों में उर्जा का संचार और उत्साह कायम हुआ।

मंदिर प्रांगण में छोटे बच्चे मिले, जिनसे स्कूल जाने के बारे पूछी कुछ बच्चे जो रावणपारा गंडई के बच्चे थे, माता दर्शन के लिए आये थे ऐसे बच्चों की स्कूलों में दाखिला कराने थाना प्रभारी गंडई को निर्देशित किया।

Related Posts