दुर्ग। पद्मनाभपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान व सत्संग प्रवचन से पूर्व सुयस सागर महाराज का सकल समाज ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया गया था।इस दौरान बाकलीवाल परिवार एवं सकल जैन समाज के लोगों में जोरदार स्वागत कर देश व समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। इस क्रम में पद्मनाभपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान व सत्संग प्रवचन से पूर्व सुयस सागर महाराज का सकल समाज ने कलशाभिषेक सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन अतिशय पद्मनाभपुर में आयोजित छह दिवसीय कलशाभिषेक उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर में विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सकल जैन समाज के साथ ध्वजारोहण किया गया। प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से अभिषेक,पूजन एवं विधान रात्रि 7.30 बजे से आरती होगा। उत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया। जिसमें ध्वजारोहण करने का सौभाग्य बाकलीवाल परिवार सहित सकल जैन समाज को प्राप्त हुआ।
रिद्धि मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें मंगल कलश की स्थापना कर पूजा अर्चना की।विशेष पूजा अर्चना करके मण्डल विधान की आराधना की।उत्सव में जयकारों के साथ कलशाभिषेक हुआ। भजन संध्या एवं श्री जी की महाआरती आयोजित की गई व अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, सीताराम जी, मंजू वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, स्वेता बाकलीवाल, नीरज बाकलीवाल, संजय,राकेश जैन, सुभाष बाकलीवाल,आशीष जैन,विनोद जैन,नवीन जैन, लालचंद गोहरा, विनोद पाटनी, प्रेंस, राहुल जैन,अनिल जैन,अमोल जैन,तानिष पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
आज 27 सितम्बर दिन मंगलवार से 1 अक्टूबर तक भव्य कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से अभिषेक,पूजन,विधान एवं रात्रि 7.30 बजे से आरती होगा। स्थान श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पद्मनाभपुर!बाकलीवाल परिवार ने निवेदन किया है कि इस आशीर्वाद कार्यक्रम में सभी अधिक से अधिक कार्यक्रमो में सहभागिता देकर इस चातुर्मास से धर्म लाभ भी ले साथ ही इसे ऐतिहासिक बनाने में सहयोग दे।















