दुर्ग। आज खालसा बीएड कॉलेज दुर्ग में स्टूडेंट्स एवं टीचर्स अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लवा, डॉ. मानसी गुलाटी एवं अथिति के रूप में डॉक्टर श्रीलेखा विरुलकर, डॉक्टर अनिल चौबे उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम में डायरेक्टर खालसा कॉलेज अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदीप लेखवानी ने एसपी डॉ.अभिषेक पल्लवा का स्वागत किया। डॉक्टर मानसी गुलाटी एवं श्रीलेखा विरुलकर का स्वागत दीप्ति खुराना, नीलम लेखवानी ने किया। डॉक्टर अनिल चौबे का स्वागत प्रिंसिपल मैडम डॉ सुनीता बोक्डे ने किया।
डायरेक्टर अरविन्दर सिंह खुराना ने सभी का वेलकम किया कहा की दुर्ग एसपी स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ रात में गश्त कर रहे है, जिससे क्राइम कम हो सके एक्सीडेंट्स कम हो। इस नेक कार्य के लिए एसपी सर को बधाई एवं धन्यवाद दी। अवेयरनेस कार्यक्रम में बढ़ते क्राइम पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लवा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से कैसे बचना है, उसका ज्ञान दिया और साथ ही टीचर्स को विद्यार्थियों के साथ कैसे रहना चाहिए, जिससे विद्यार्थी टीचर्स से डरे नहीं और अपनी मंज़िल को पा ले, इसके बारे में बताया जिससे सभी विद्यार्थियों में टीचरस में एक उत्साह की लहर सी दौड़ गई।
डॉक्टर मानसी गुलाटी ने महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान एवं समय समय पर अपने मेडिकल टेस्ट ज़रूर करवाने चाहिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने पीसीओडी,पीसीओएस जैसी महिलाओं के बीमारी के लक्षण बताए एवं उनसे बचने के तरीक़े बताये। उन्होंने कहा की महिला किसी भी फील्ड में कही भी पुरुष से पीछे नहीं है। डॉक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने अवेयरनेस के लिए नेटफ़्लिक्स जैसे वेब को बिलकुल सब्सक्राइब नहीं करना चाहिए क्योंकी नेटफ़्लिक्स ने आज पूरे देश के बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।
अंत में खालसा बीएड कॉलेज से मोहिनी मैडम ने सभी का धन्यवाद किया। आज के इस अवेयरनेस कार्यक्रम में खालसा बीएड कॉलेज से प्रिंसिपल सुनीता बोकडे ,टीचर्स नेहा द्विवेदी, मोहिनी मोहबिया, आभा शर्मा, ललिता परमार, देहूती बनछोड़, दिव्या सिंह, योगेश दीवांगन, खालसा एजुकेशन सोसाइटी से सरदार तरसेम सिंह ढिल्लन, कुलबिर सिंह सलूजा, खालसा स्कूल प्रिंसिपल लखविन्दर वालिया, किरण धाँड, मनिंदर कौर शामिल हुए और इस कार्यक्रम की शोभा बधाई।















