BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने रक्षित आरक्षी केन्द्र में जनरल परेड़ के दिन पुलिस जवानों का टर्नआउट एवं कीट-पेटी साज-सज्जा का किया निरीक्षण

 

राजनांदगांव। दिनांक 23.09.2022 को शुक्रवार जनरल परेड़ के दिन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा रक्षित आरक्षित केन्द्र राजनांदगांव में परेड की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया गया इसी तारतम्य में पुलिस जवानों का टर्नआउट एवं कीट-पेटी साज-सज्जा का निरीक्षण किया गया। जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्नआउट एवं कीट-पेटी साज-सज्जा उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा दिया गया एवं जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट एवं साज-सज्जा सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई साथ ही साथ डॉग स्कॉड व वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एसडीओपी डोंगरगढ़ कृष्णा कुमार पटेल, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं 150 अन्य अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित रहे।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा रक्षित केंन्द्र में दरबार में जवानों की गुजारिश का किया गया निराकरण

दिनांक 23.09.2022 को रक्षित केन्द्र राजनांदगावं के मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा परेड के पश्चात लगाया गया दरबार जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए जवानों की गुजारिश सुनी गई जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिये आश्वासन दिया गया एवं संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जवानों के बीच जाकर समस्याओं को सुलझाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही जिले के पदस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों के पास पुलिस आइडेंटिटी कार्ड होना अनिवार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों व रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय के अधिकारियों/कर्मचारियों के आईडेंटिटी कार्ड में एकरूपता रहे, इसलिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों के नए आईडेंटिटी कार्ड बनवा कर पुलिस अधीक्षक प्रफृल्ल ठाकुर द्वारा दरबार में वितरण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं विभिन्न स्थानों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts