BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

दिनेश कार्तिक की शानदार फिनिशिंग से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया: रोहित शर्मा ने टी20 में बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने रोहित शर्मा विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात दी, ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 90 रन बनाए थे, जिसे रोहित की टीम ने 7.2 ओवर में हासिल कर लिया…

नागपुर (ए)। भारत ने नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पटखनी देकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। कंगारुओं ने पहला टी20 4 विकेट से जीता था। बारिश से बाधित दूसरा टी20 मात्र 8-8 ओवर का हुआ और इस मैच में भी फैंस को दिनेश कार्तिक का फीनिशिंग टच देखने को मिला। कार्तिक ने मात्र दो गेंदें खेलकर ही महफिल लूट ली और सबको एक बार फिर याद दिलाया कि क्यों उन्हें मौजूदा टीम का बेस्ट फीनिशर कहा जा रहा है।

8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका तब मिला जब 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए। टीम मैनेजमेंट में इस बार ऋषभ पंत और अक्षर पटेल से ऊपर दिनेश कार्तिक को भेजने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के पक्ष में झुका दिया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फीनिशिंग टच देते हुए डेनियल सैम्स के आखिरी ओवर की पहली धीमी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे। कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे छोर पर नाबाद 46 रन बनाकर मौजूद कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे।

देखें वीडियो

बात मुकाबले की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान एरोन फिंच (31) और मैथ्यू वेड (43) ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को 8 ओवर में 90 के स्कोर तक पहुंचाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत देते हुए 20 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 46 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित को इस महत्वपूर्ण पारी के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

कप्तान रोहित शर्मा के 20 गेंद में नाबाद 46 रन की मदद से भारत ने वर्षाबाधित दूसरे टी20 मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। गीली आउटफील्ड के कारण मैच प्रति टीम आठ ओवर का कर दिया गया था। मैथ्यू वेड के 20 गेंद में 43 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 92 रन बनाए और चार गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर ही छक्का और चौका जड़कर जीत सुनिश्चित कर दी। रोहित ने 20 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन जोड़े।

दूसरे छोर से हालांकि केएल राहुल (10) , विराट कोहली (11) और सूर्यकुमार यादव (0) को एडम जाम्पा ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया। कोहली और राहुल जहां बोल्ड हुए, वहीं सूर्यकुमार पगबाधा आउट हुए। हार्दिक पंड्या भी नौ रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आरोन फिंच को कैच दे बैठे। ‘फिनिशर’ दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर डेनियल सैम्स को एक चौका और एक छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई।

भारत की ये जीत कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। टीम में बुमराह की वापसी हुई है। अक्षर पटेल ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की, जबकि रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को मिली जीत की 5 बड़ी वजहें।

जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी: ढाई महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद वाइड जरूर डाली थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों का काफी परेशान किया। उन्होंने कई सटीक यार्कर डाली। इस बीच बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंट को यार्कर पर क्लीन बोल्ड भी किया। बुमराह की बेहतरीन वापसी भारत के लिए राहत की खबर है। बुमराह ने 2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

अक्षर पटेल की दमदार गेंदबाजी: गीली आउटफील्ड के कारण काफी देर से शुरू हुए मैच में अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट झटकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कैमरन ग्रीन को आउट किया और फिर अपने पहले ही ओवर में मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरे ओवर में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड को पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। रविंद्र जडेजा की जगह टीम में आए अक्षर पटेल का ये प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है।

पिछले मैच से बेहतर फील्डिंग: मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत की फील्डर्स ने तीन कैच टपकाए थे और इस वजह से उन्हें मैच भी गंवाना पड़ा था। क्योंकि उन्होंने मैथ्यू वेड और कैमरन ग्रीन के कैच छोड़े थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में बल्ले से बड़ा योगदान दिया था। हालांकि दूसरे मैच में भारतीय फील्डिंग थोड़ी सुधरी हुई नजर आई। विराट कोहली ने एक कैच जरूर छोड़ा था, लेकिन वो मुश्किल था। इसके अलावा 8 ओवरों में भारतीय फील्डर्स ने ज्यादा गलती नहीं की।

रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में दमदार शुरुआत की। पहले ही ओवर में उन्होंने हेजलवुड के खिलाफ दो छक्के जड़ दिए। इन छक्कों के साथ रोहित ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

दिनेश कार्तिक की फिनिशिंग: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। हार्दिक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर बाउंड्री लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि फिनिशिर की भूमिका में मौजूदा टीम में उनसे बेहतर शायद ही कोई और है। दिनेश कार्तिक को कई मैचों में बाहर रखा गया था और टीम अभी भी इस दुविधा में है कि पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करे या बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतिम एकदाश में रखे। हालांकि पंत को इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जिसका मतलब साफ है कि टीम कार्तिक पर ज्यादा भरोसा दिखा रही है।

 

Related Posts