रेल यात्रियो की सुविधाओ के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी…
रायपुर/पीआर/आर/304: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़ –झारसुगुड़ा सेक्शन चौथी लाइन का कार्य एवं ईब स्टेशन को चौथी लाइन से कनेक्टिविटी करने का कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 21 से 29 सितम्बर, 2022 तक किया जायेगा । रेल विकास से संबधित इस कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।अल्प समय के लिए ट्रेनें निलंबित रहेंगी, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के बाद ट्रेनें स्वतः पुनः शुरू हो जाएगी । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाड़ी:-
01. दिनांक 25 सितम्बर, 2022 को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी
झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलने वाली गाड़ी :-
02. दिनांक 22 से 29 सितम्बर, 2022 तक हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस का पुन: परिचालन 23 सितम्बर से नियमित होगा
रायपुर/पीआर/आर/305: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़ –झारसुगुड़ा सेक्शन चौथी लाइन का कार्य एवं ईब स्टेशन को चौथी लाइन से कनेक्टिविटी करने का कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 21 से 29 सितम्बर, 2022 तक किया जायेगा। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा 22 सितम्बर से रद्द की गई हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस का पुन: परिचालन दिनांक 23 सितम्बर, 2022 से नियमित होगा।
ये यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
रायपुर/पीआर/आर/306: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम रेलवे के राजकोट रेल मंडल के अंतर्गत सिंन्धावदर-कनकोट-खोराना-बिलेश्वर सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 24 सितम्बर, 2022 को हापा से चलने वाली 22939 हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को बिलासपुर से चलने वाली 22940 बिलासपुर–हापा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था
रायपुर/पीआर/आर/307: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व (26.09.22 से 04.10.22) के दौरान ट्रेनों मे दर्शनार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई हैं जो इस प्रकार है –
अस्थायी ठहराव की सुविधा :- उपरोक्त गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में 26 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2022 तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं जो निम्नानुसार है।
डोंगरगढ़ में ठहराव का समय
(1) 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस
20.25
20.27
(2) 12811 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस
16.33
16.35
(3) 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
07.27
07.29
(4) 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
17.38
17.40
(5) 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्स.
12.21
12.23
(6)12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्स.
10.53
10.59
(7)12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस
14.28
14.30
(8)12145 कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस
13.13
13.15
अस्थायी विस्तार की जाने वाली गड़िया :-
दिनांक 26 सितम्बर से 04 अक्टूम्बर, 2022 तक 08742-08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल का विस्तार रायपुर तक किया जाएगा।















