BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पॉवर हाउस मार्केट आगजनी का मामला: शिवसेना ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, व्यापारी संघ पर कार्यवाही की मांग की

दुर्ग। आज दिनांक 22/09/ 2022 को शिवसेना युवा सेना द्वारा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शिवसेना युवा सेना ने मांग की की 15/09/22 जवाहर मार्केट व्यापारी संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मार्केट में धार्मिक रैली पर फुल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जिसके विरोध में शिवसेना युवा सेना ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि व्यापारी संघ के आवेदन के बाद से हिंदू संगठनों में आक्रोश का माहौल है।

पुरे हिन्दुस्तान मे कही भी किसी भी मार्केट मे धार्मिक रैलियो पर प्रतिबंध नही है, इसको देखते हुए शिवसेना ने व्यापारी संघ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और विसर्जन के समय जिस दुकान में चिंगारी से आग लगी थी, उस दुकान की जांच कर फायर सेफ्टी ना होने के कारण आग चिंगारी से आग में बदल गया उसकी जांच कर उस दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए।

उचित यातायात का व्यवस्था की मांग करते हुए शिवसेना युवा सेना के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि एक हफ्ते में कार्यवाही ना होने पर शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थिति जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, जिला सचिव युवा सेना विनय सिंह राजपूत ,जिला सचिव युवा सेना अमन पांडे ,आनंद सिंह, संजू कुमार ,अभिषेक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts