BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पैतृक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के लिए 9000 हजार रुपए का रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार

एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा एक गिरफ्तार, पटवारी, पoह०नं० 22, राखीगांव, तहसील – कुरूद, जिला-धमतरी, छ.ग. रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पैतृक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के एवज में 25,000/- रूपये मांगी थी रकम, 9,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार…

रायपुर। ईओडब्ल्यू / एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू / एसीबी के नेतृत्व एवं अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के मार्गदर्शन में एसीबी यूनिट रायपुर की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी पoह0नं0 22, राखीगांव, तहसील- कुरूद, जिला-धमतरी, छ.ग. को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थी के दादाजी की मृत्यु के पश्चात् पैतृक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के लिए भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी, प००नं० 22, राखीगांव,
तहसील – कुरूद, जिला – धमतरी, छ.ग. के द्वारा कुल 25,000/- रूपये की मॉग की गई थी।

जिसमें से प्रार्थी से पूर्व में 12,000/- रूपये पहले ही ले लिया गया था मगर काम नहीं किया गया था। प्रार्थी और आरोपी के मध्य अंतिम किश्त के रूप में 9,000/- रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत का सत्यापन होने पर आज दिनांक 22.09.2022 को पटवारी कार्यालय, पoह०नं० 22, राखीगांव, तहसील – कुरूद, जिला-धमतरी, छ.ग. में प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 9,000/- रूपये लेते भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी, पoह०नं० 22, राखीगांव, तहसील- कुरूद, जिला- धमतरी, छ.ग को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा
गया है।

आरोपी के विरूद्ध धारा – 7 (क), 12 भ्र०नि०अधिo 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Posts