BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी: मोबाइल लूटने वाले आरोपी और शातिर चोर को धरदबोचा

 

भिलाई। दिनांक 19.09.2022 को सुपेला थाना में प्रार्थिया दोपहर करीबन 02.30 बजे खाना खाकर पैदल घर जा रही थी कि अग्रसेन चौक नेहरू नगर के पास पहुंची थी कि एक महिला जो कि एक लड़के के साथ मोटर सायकल में पीछे से आकर रास्ता पूछने का बहाना बनाकर उसे डरा धमका कर धक्का देकर गिरा दिया और प्रार्थिया का ओप्पो मोबाईल लूट कर भागी जिसे प्रार्थिया के द्वारा साहस दिखाकर पुलिस को सूचना देकर वह स्वयं पीछा करने लगी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं संपत्ति की शत् प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिये गये थे। सुपेला पुलिस के द्वारा प्रार्थिया के बताये अनुसार तीन दर्शन मंदिर के पास संदेहियो को पकड़ लिया। जिससे सुपेला पुलिस के द्वारा लूटेरी महिला के कब्जे से लूट का मोबाईल बरामद कर एवं घटना में उपयोग मोटर सायकल को नाबालिक लड़की उसके घटना में सहयोगी आरोपी जीवन साहू को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.09.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

इस प्रकार की किसी लड़की के द्वारा मोबाईल लूट करने की पहली घटना नेहरू नगर में घटित हुई है। लूट का मोबाईल ओप्पो कंपनी कीमती 15,000 रूपये को सुपेला पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बरामद किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा,
उप निरी. प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि तेजराम कंवर, आर. विकास तिवारी, महिला आरक्षक तोषी गोस्वामी एवं नगीना धीवर का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक: 913/2022, धारा 392 भादवि,
जप्त संपत्ति: एक मोबाईल ओप्पो कंपनी, जुमला कीमती 15,000 रूपये।

आरोपी का नाम: (1) जीवन साहू पिता हरिचंद्र साहू उम्र
22 साल निवासी संत रवि दास नगर, टाटीबांध सरोना रायपुर
एवं (2) एक अपचारी बालिका।

शातिर चोर गिरफ्तार, नाबालिक चोरो को साथ लेकर दिया चोरी की घटना को अंजाम: दिनांक 20.09.2022 को सुपेला थाना में प्रार्थी के द्वारा अपने घर दुर्गा पारा सुपेला में रखे सोने चांदी का जेवरात व 02 नग मोबाईल चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थिया ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश घर ताला बंद करके परिवार के साथ गई थी। जो कि वापस आने पर देखा कि घर अंदर का दरवाजे का ताला टूटा है। घर में रखे सोने चांदी की जेवरात एवं मोबाईल नही है। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट थाना सुपेला में दर्ज करायी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं संपत्ति की शत् प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिये गये थे। जिस पर सुपेला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरो को चोरी के माल खपाने की सूचना पर संदेही राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो पुलिस को

गुमराह कर अपने आप को बचाने की कोशिश करता रहा। परन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर टिक नही सका और उसके द्वारा दिनांक 28.08.2022 को प्रार्थिया के घर अपने दो नाबालिक साथियो के साथ चोरी करना कबूल किया। प्रकरण में चोरी किया गया मशरूका 02 नग चांदी का कड़ा, 01 ऑनर कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल, 01 सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाईल चोरी कर आपस में बटवारा करना बताया। आरोपी के बताये अनुसार उक्त मशरूका अपचारी बालको एवंआरोपी राहुल यादव से बरामद करने में सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण में चोरी किये गये संपत्ति के संबंध में बारिकी से जांच विवेचना जारी है। आरोपी एवं अपचारी बालक को दिनांक 20.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। चोरी गई संपत्ति सोने चांदी के जेवरात व मोबाईल कीमती 30,000 रूपये को सुपेला पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बरामद किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, रजनीकांत दीवान, सउनि राजेश सिंह, प्र. आर. संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक: 858/2022, धारा 457, 380, 201, 34 भादवि, जप्त संपत्ति पीले धातू की चैन – 01 नग, चांदी का कड़ा-02 नग मोबाईल – 02 नग जुमला कीमती 30 हजार रूपये।

आरोपी का नाम: (1) राहुल यादव पिता ओम प्रकाश यादव उम्र 23 साल निवासी गौतम नगर बम्लेश्वरी किराना के पास सुपेला, एवं अन्य 02 अपचारी बालक।

Related Posts