BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के 02 गुर्गे गिरफ्तार: नेहरू नगर एवं खुर्सीपार इलाके से नेटवर्किंग के जरियें चल रहा था ऑन लाईन सट्टे का कारोबार

करोड़ो रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा, विभिन्न बैंकों के खातों से किया जा रहा है सट्टे के पैसे का लेने-देन, अतंराष्ट्रीय स्तर पर ऑन-लाईन सट्टा चलने का हुआ खुलासा, दुबई ( यू.ए.ई.) एवं भारत के पूणे, विशाखापट्टनम, बैंगलोर, हैदराबाद, मुम्बई में गिरोह के अन्य सदस्य कर रहे है ऑन-लाईन सट्टे का व्यापार…

भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेडूडी अन्ना एवं अन्य ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की
गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। जिसके तारतम्य में दिनांक 19.09.2022 को एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना
सुपेला एवं चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम द्वारा महादेव ऐप के संचालन में संलिप्त नेहरू नगर निवासी सौरभ
जायसवाल एवं खुर्सीपार क्षेत्र निवासी कृष्णा जायसवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस को गुमराह करते रहें किन्तु तकनीकी रूप से जानकारी एकत्र कर निरंतर पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया गया कि ऐप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टे का संचालन बडे स्तर पर अपना ठिकाना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई (यू.ए.ई.) एवं भारत में पूणे, विशाखापट्टनम, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, मुम्बई में ब्रांच
स्थापित कर गिरोह द्वारा संचालित किया जा रहा है। ब्रांच द्वारा वेब साईट के माध्यम से आम लोगों को ऑन लाईन सट्टा खेलने हेतु आई. डी. उपलब्ध कराकर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे है।

ब्रांच द्वारा ऑन लाईन सट्टा खेलने हेतु देश के विभिन्न राज्यों में बैंक खाता खुलवाया जाकर उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें करोड़ों रूपयों का अवैधानिक लेने-देन किया जा रहा है। महादेव ऐप का विस्तार किये जाने हेतु विदेशों में रेव पार्टी आयोजित कर ऐप से जुड़े व्यक्तियों को रेव पार्टी में आमंत्रित किये जाने की सूचना प्राप्त हुयी है। दुर्ग पुलिस द्वारा
इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। विदेश जाकर ऑन-लाईन सट्टे का व्यापार करने वाले संदिग्धों की सूची
तैयार की गयी है एवं ऐप से जुड़े आरोपियों पर निगाह रखी जा रही है। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपीगण :-
01. सौरभ जायसवाल पिता जगबंधु जायसवाल उम्र 31 वर्ष निवासी नेहरू नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग।
02. कृष्णा जायसवाल पिता विनोद जायसवाल उम्र 29 वर्ष निवासी खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

Related Posts